23.5 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

रेलमंत्री से सांसद बलूनी ने की मुलाक़ात, कोटद्वार-दिल्ली ट्रेन जल्द शुरू होने के आसार

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज संसद के विशेष सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पुनः मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से 01 सितम्बर को इन्हीं विषयों पर चर्चा की थी।

दोनों नेताओं के बीच जिन प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई उनमें कोटद्वार- दिल्ली रेल और देहरादून लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल पर चर्चा बेहद अहम रही। वहीं कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि ट्रेन चलाने पर सकारात्मक चर्चा रही। उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेन जल्द परिचालन में आ जाये।

कोरोना काल के पहले तक गढ़वाल के द्वार कोटद्वार के लिए दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में दो रेल डब्बे लगाए जाते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद किन्हीं कारणों से ये डब्बे लगने बन्द हो गए। इसी संदर्भ में हाल ही में कोटद्वार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद श्री अनिल बलूनी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच जल्द रेल शुरू करवाने की मांग रखी थी।

रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने रेलों के परिचालन की समयसारिणी को पहाड़ पर जाने वाले यात्रियों की सुविधानुसार रखने का विशेष आग्रह भी किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...