22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

सीएम ने किया दून कोरोनेशन समेत कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कार्यशैली इन दिनों कुछ अलग अंदाज में नजर आ रही है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों की कोरोना संबंधी तैयारी और व्यवस्थाओं की बार-बार समीक्षा कर रहे हैं, एक तरफ सीएम कल सुबह- सुबह देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में पहुंच गए थे, मुख्यमंत्री ने यहां प्राइवेट अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया तो वही आज अचानक अपने काफिले को बिना किसी सूचना के मुख्यमंत्री ने सचिवालय से सीधे रायपुर की ओर रुख किया. मुख्यमंत्री के इस एक्शन प्लान की जानकारी ना तो निजी स्टाफ को थी और ना ही सुरक्षाकर्मियों को कुछ देर बाद पता चला कि मुख्यमंत्री रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच चुके हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ने यहां कोविड केयर सेंटर में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान डीएम देहरादून और कोविड केयर सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यमंत्री ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में कोविड सेंटर जल्द शुरू करने की बात भी कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि आम जन को कोई परेशानी न हो. सभी जिलों के अस्पतालो में पर्याप्त आक्सीजन है. दवाईयों व अन्य जरूरी उपकरणों की भी पूरी उपलब्धता है. साथ ही मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में यह संकेत दे दिए हैं कि कोई के सेंटर में किसी तरीके की कोई लापरवाही न बरती जाए मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ राजपुर विधायक खजान दास भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बिना अनुमति नहीं हो सकेंगी शादी, ऐसे मिलेगी प्रशासन से इजाजत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...