27.2 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

सीएम योगी ने खोल दिया पिटारा, यूपी के दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का किया एलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव के बुढ़वा बाबा कुटी के मैदान पर विकास समेत जनकल्याण वाली 12 अरब 31 करोड़ रुपये की 6,778 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए पिछले आगमन के दौरान खेल मैदान दिया था, इस बार सीएम ने खिलाड़ियों को खेल किट सौंपा। इसके बाद सीएम ने उपस्थित जनता को सरकार के कामकाज का हिसाब देते हुए नीतियों संग मंशा से अवगत कराया। सीएम ने कहा कि सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया है। पुलिस में 60 हजार 200 युवाओं की भर्ती गतिमान है। इसके संपन्न होते ही 40 हजार पुलिस कर्मियों की नई भर्ती होगी। दोनों भर्तियों में 25 हजार बेटियों को पुलिस की वर्दी पहनाएंगे।
अधीनस्थ चयन आयोग से 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। शिक्षा विभाग में नौकरियां देने की तैयारी चल रही है। सरकारी विभागों में दो लाख युवाओं की भर्ती होने वाली है, युवा तैयारी में जुट जाएं।
निजी क्षेत्रों में 40 लाख करोड़ के निवेश से डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिलेगी, जबकि स्वरोजगार के लिए युवाओं को पहले चरण में पांच लाख रुपये तथा दूसरे चरण में 10 लाख रुपये से ब्याज मुक्त लोन भी मिलेगा। होनहारों को प्रशिक्षण के साथ नौकरी एक साथ पाएंगे। इसके लिए नियोक्ता कंपनी तथा सरकार आधा-आधा मानदेय देगी। जनसभा में विपक्षी दल सपा और कांग्रेस पर सीधे हमला बोलते हुए सीएम ने कहा इनका विकास, रोजगार व सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं है। जातिवाद के नाम पर सभी को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं।
सपा पर आक्रामक रूख अपना सीएम ने कहा कि यह पेशेवर अपराधियों का दल है। सपा शासन में गुंडे-माफियाओं की समानांतर सरकार चलती थी। पहले पुलिस भागती थी, अब अपराधी भागते हैं। कहीं इनके दुस्साहस करने पर, वहीं राम नाम सत्य होता है। सीएम ने कहा कि राम भक्तों का लहू बहाने वाले राम मंदिर का निर्माण होने के कभी पक्षधर नहीं रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...