पेरिस/नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में परेड के दौरान भारतीय दल की तरफ से तीरंदाज हरविंदर और स्प्रिंट रनर प्रीति पाल ध्वजवाहक बने। अब चार साल के बाद खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन अमेरिका करेगा। फ्रांस की तरफ से मेजबानी अमेरिका को सौंपे जाने के बाद समारोह औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में गायिका की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल देखा गया। फ्रांस के झंडे के रंग में आकर्षक रौशनी और आतिशबाजी की गई।
पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में लेजर लाइट का शो भी हुआ। इसमें दुनियाभर से आए एथलीट के योगदान की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धि को दिखाने का यादगार प्रयास किया गया।
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह का स्तब्ध करने वाला एक लम्हा ऐसा भी रहा जब खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रशंसकों की भावनाओं का ज्वार भी उमड़ा। अब चार साल के बाद अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस में ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किया जाएगा।
रंगारंग समारोह के साथ पैरालंपिक का समापन, भारत की झोली में रिकॉर्ड 29 पदक
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















