26.2 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

उपभोक्ताओं से बंद सेवा का शुल्क नहीं वसूला जा सकता: सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि उपभोक्ताओं को उस सेवा के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता जो उन्हें अब नहीं मिल रही है। न्यायालय ने कहा कि टैरिफ निर्धारण केवल एक गणितीय प्रक्रिया नहीं है, बल्कि उपभोक्ता हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया जाने वाला एक नियामक संतुलन है। न्यायधीश न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ ने दिल्ली के रिठाला संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र के संबंध में विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण- एपीटीईएल के फरवरी 2025 के आदेश को रद्द कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के 2019 के उस आदेश को बहाल कर दिया, जिसमें मार्च 2018 में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद संयंत्र की शेष पूंजी लागत की वसूली टैरिफ के माध्यम से करने से इनकार कर दिया गया था।

न्यायालय ने कहा कि उपभोक्ताओं पर उस सेवा के लिए शुल्क का बोझ नहीं डाला जा सकता जो अब प्रदान नहीं की जा रही है। न्यायालय ने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत एक केंद्रीय सिद्धांत है। यह विवाद तब उत्पन्न हुआ जब एपीटीईएल ने निर्देश दिया कि संयंत्र की पूरी पूंजी लागत 15 वर्षों में मूल्यह्रास के माध्यम से वसूल की जाए। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने पाया कि संयंत्र के लिए विद्युत खरीद समझौता केवल छह वर्षों के लिए स्वीकृत किया गया था। दिल्ली की तत्काल बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इस संयंत्र की स्थापना की गई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, ड्राफ्ट मतदाता सूची में...

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण...

देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य...

0
देहरादून: राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)...