21.8 C
Dehradun
Sunday, September 20, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड सीबीसीआईडी की बड़ी सफलता: धेनु ग्रुप धोखाधड़ी मामले का मुख्य अभियुक्त व ₹50,000 का ईनामी पहुँचा सलाखों के पीछे

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस अपराध अनुसंधान शाखा (सीबीसीआईडी), सेक्टर देहरादून ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50,000 के ईनामी फरार अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को आगरा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, कानपुर स्थित ‘धेनु ग्रुप’ की विभिन्न कंपनियों का निदेशक है, जो पिछले 6 वर्षों से निवेशकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर ₹50,000 का ईनाम घोषित किया गया था।

धनु ग्रुप के एक अन्य मुख्य आरोपी अनिल कुमार तिवारी को पूर्व में ही दिसम्बर 2025 में मुम्बई से गिरफ्तार किया जा चुका था। इसी क्रम में, दिनांक 06 मई 2026 को सीबीसीआईडी के निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ और कानपुर एसटीएफ के साथ चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को थाना डोकी, आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

धेनु एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़े सभी 06 नामजद आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अब पूर्ण कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों सगे भाइयों (देवेन्द्र व अनिल तिवारी) के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के कानपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी और जालौन सहित विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...