छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत का सिलसिल अभी भी जारी है। मामले में शनिवार को दो और बच्चों की मौत हो गई है। अब तक कुल 11 बच्चे खराब सिरप पीने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने बताया कि सिरप बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 बच्चे परासिया के हैं, जबकि एक पांढुरना का है।
कलेक्टर ने बताया कि एफआईआर करने के लिए सभी जांच रिपोर्ट्स को दस्तावेज के रूप में एकत्र कर जमा किया गया है। छिंदवाड़ा एसपी से भी इस संबंध में बात हुई है। पुलिस इस मामले में पूरी जांच करेगी। जांच के बाद पता चल पाएगा कि मामले में किसकी, क्या भूमिका रही और कहां लापरवाही बरती गई? प्रारंभिक तौर पर दवा बनाने वाले पर एफआईआर की गई है क्योंकि इसमें तय मानकों से ज्यादा पदार्थ पाए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि बच्चों की मौत किडनी काम नहीं करने के कारण हुई है। किडनी का काम नहीं करना सभी रिपोर्ट में पहले ही आ चुका था। इस वजह से मौत का कारण पता चल चुका था। यही कारण रहा कि बच्चों के पोस्टमार्टम नहीं करवाए गए। बच्चों की मौतों के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
शनिवार को बडकुही की दो साल की बालिका योजिता ढाकरे का नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। बीते 26 दिनों से बालिका नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार को एक बजे लता मंगेशकर अस्पताल में बालिका का निधन हो गया। बालिका वेंटिलेटर पर थी। शनिवार को सात बजे बालिका के शव को बडकुही सेंट्रल स्कूल के समीप स्थित घर पर लाया गया। इस मामले में अभी नागपुर में सात और छिंदवाडा में चार बच्चे भर्ती हैं। बच्चों का उपचार चल रहा है।
बडकुही के डाक्टर्स कालोनी के निवासी लेखराम ढाकरे की दो साल की पोती योजिता आठ सितंबर को बीमार हुई थी। उसे बुखार आया था। दूसरे दिन उसे परासिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ सितंबर को यूरीन नहीं होने से उसे नागपुर में भर्ती कराया गया। एक अक्टूबर को बालिका की नाक कान से खून आने लगा था।बाद में उसे लता मंगेशकर अस्पताल में तीन अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हार्ट बीट कम हो गई। चार अक्टूबर को एक बजे बालिका की मौत हो गई।
कफ सिरप कांड: दो और मासूमों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 11, दवा बनाने वाली कंपनी पर एफआईआर के आदेश
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















