नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को सृदढ़ करने के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि आपसी द्विपक्षीय सैन्य-रणनीतिक सहयोग पर भी खास बातचीत होगी।
विशेषकर भारत की 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की भारत की तैयारी, सेना के स्ट्राइक ब्रिगेड के लिए लड़ाकू वाहनों के प्रस्तावित संयुक्त निर्माण के साथ वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमानों के लिए जीई एफ-404 इंजन का भारत में सह-उत्पादन करने जैसे सहयोग के अहम मसलों पर बातचीत होगी।
जीई इंजन के तकनीकी ट्रांसफर का मसला साफ नहीं होने के कारण भारतीय वायुसेना को हल्के लड़ाकू विमान एलसीए-1 तेजस को हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। 23-26 अगस्त तक राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग से जुड़े इन मसलों पर चर्चा करेंगे। रक्षामंत्री अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन समेत कुछ अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनने की उम्मीद है। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में बढ़ती गति और कई स्तरों पर रक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है। रक्षामंत्री इस क्रम में अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ चल रहे सहयोग और भविष्य के रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। साथ ही वे भारतीय समुदाय से भी रूबरू होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऑस्टिन के साथ राजनाथ की बातचीत के दौरान एजेंडे में जो महत्वपूर्ण विषय होंगे उसमें भारत का जोर विशेष रूप से एलसीए1 तेजस के लिए जीई एफ-414 इंजन की उपलब्धता को त्वरित गति देने पर रहेगा। जीई-404 इंजनों की आपूर्ति में देरी के चलते भारतीय वायुसेना के एलएसी एमके-1ए के अधिग्रहण की समय-सीमा पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसकी वजह से वायुसेना को इस लड़ाकू विमान को उपलब्ध कराने की टाइमलाइन में बार-बार संशोधन करना पड़ रहा है। मालूम हो कि वायुसेना ने तेजस के अधिग्रहण की जब घोषणा की थी तब तेजस एमके-1ए लड़ाकू जेट मार्च 2024 तक मिल जाने का लक्ष्य रखा गया था। अमेरिकी कंपनी जीई और हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बीच इस जेट इंजन का सौदा अपने अंतिम चरण में है।
अमेरिका की यात्रा करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सैन्य रणनीतिक सहयोग पर होगी खास बातचीत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















