23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

आंध्र प्रदेश की दवा फैक्टरी में धमाका, 15 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की दवा फैक्टरी में धमाके की खबर है। 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। खबर के मुताबिक जिस फैक्टरी में धमाका हुआ है, यहां दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। धमाका लंच के समय हुआ जिसमें 50 से अधिक लोग हताहत हो गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में बुधवार को दवा बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे के समय यूनिट में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अच्युतपुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए है। बुधवार के हादसे के संबंध में अनकापल्ली जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया, जिले के अचुटापुरम स्थित एसेंशिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर 2:15 बजे आग लग गई। फैक्टरी में दो शिफ्ट में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट लंच के समय हुआ। इसलिए, कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।

उन्होंने कहा कि धमाका बिजली से संबंधित होने का संदेह है। 40 घायल लोगों को अनकापल्ली और अचुटापुरम के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे की सूचना पर अग्निशमन विभाग, छह दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान में लगा हुआ है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कंपनी में लोगों की मौत पर दुख जताया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कल अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे। सीएम नायडू हादसे वाली जगह का भी निरीक्षण करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...