अहमदाबाद: गुजरात से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 241 यात्रियों की मौत हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब मेघाणीनगर इलाके में हुए इस हादसे में हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद वहां मौजूद कई और भी लोग हताहत हुए। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 270 तक पहुंच गया है। अधिकांश शव जल चुके हैं ऐसे में मृतकों की शिनाख्त में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। अब तक 19 लोगों की डीएनए जांच से पहचान हो चुकी है। सरकारी डॉक्टरों ने शनिवार को मृतकों के डीएनए परिजनों से मिलान कराए जाने की जानकारी दी।
सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि अब तक 19 मृतकों के डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं। मृतकों में से एक का पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज दो और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएनए जांच एक धीमी प्रक्रिया है और इसे सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मानसिक आघात से निपटने के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही।
अधिकारियों ने बताया कि डीएनए नमूनों का मिलान करके मृतकों की पहचान की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके सगे-संबंधियों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस (एएफईएस) ने मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटना स्थल से पिछले 24 घंटों में कुछ शरीर के अंगों के साथ एक शव भी बरामद किया है।
अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर फोरेंसिक और विमानन विशेषज्ञों की जांच में अग्निशमन कर्मी मदद कर रहे हैं। उन्हें शुक्रवार को कैंटीन के मलबे से कुछ शरीर के अंग मिले, जबकि शनिवार सुबह एक शव मिला है।खड़िया ने आगे बताया कि विमान का टेल फिन कैंटीन की क्षतिग्रस्त इमारत के ऊपर अटका है, जिसे नीचे लाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा, ‘एअर इंडिया के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद हम टेल फिन को इमारत से नीचे लाने का काम शुरू करेंगे।’ एअर इंडिया ने कहा कि वह मृतक के परिजनों और घायलों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अलावा 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी।
इस भीषण हादसे पर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन शोक जताते हुए कहा- एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं। टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।
एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक कुल 270 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में सवार 230 यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो बच्चे शामिल थे। जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। 241 लोगों के साथ-साथ विमान के 12 क्रू मेंबर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। सिर्फ एक शख्स चमत्कारिक रूप पर बच गया है। वहीं घटनास्थल पर मेडिकल छात्रावास और आस-पास मौजूद 29 अन्य लोगों की भी मौत हुई है और कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
डीएनए जांच से अब तक 19 मृतकों की पहचान; अहमदाबाद हादसे में हताहतों की संख्या 270 तक पहुंची
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















