31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक, सर्किल रेट में जल्द होगा बदलाव

नई दिल्ली: दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को मालिकाना हक मिलेगा, संपत्तियों के सर्किल रेट में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सचिवालय में टास्क फोर्स की बैठक में ये एलान किया है। दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के साथ व्यापार करने के तौर तरीकों को बेहद सरल बनाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में विकास तेज करने और वहां रहने वालों को मालिकाना हक देने के लिए डीडीए और शहरी विकास विभाग को इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। साथ ही, सर्किल रेट में अनियमितताओं को दूर करने के लिए डिविजनल कमिश्नर की अगुवाई में एक समिति बनाने के निर्देश दिये हैं, जो बाजार के हिसाब से नई दरें तय करेगी। इस बैठक में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, डीडीए, एमसीडी, डीएमआरसी और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें अनधिकृत कॉलोनियों, सर्किल रेट, व्यापार सुगमता और ग्रीन बिल्डिंग नीति जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए टास्क फोर्स को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये हैं। इसमें सिंगल विंडो क्लीयरेंस, समयबद्ध प्रोजेक्ट मंजूरी और मानकीकृत नियम लागू करने जैसे सुझावों पर चर्चा हुई। व्यावसायिक और रिहायशी भूखंडों को जोड़ने के लिए सरकारी शुल्क को कम करने पर भी सहमति बनी है। इससे उद्यमियों, व्यवसायियों और स्टार्टअप के लिए भूखंड जोड़ना सस्ता और निर्माण करना आसान होगा। व्यापार और आवासीय प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली में विकास की गति तेज होगी।
इस बैठक में पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन बिल्डिंग नीति को रिहायशी इलाकों तक विस्तार देने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स को इस नीति को और प्रभावी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसके अलावा, स्लम पुनर्विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देने, संपत्ति कर को तर्कसंगत बनाने और डीएमआरसी की जमीन का बेहतर उपयोग करने जैसे विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को वैश्विक और हरित राजधानी बनाने के लिए टास्क फोर्स को पारदर्शी और तेजी से काम करने की जरूरत है। सिंगल विंडो सिस्टम और ऑटोमेशन से व्यापार और निर्माण आसान होगा। दिल्ली में व्यापार करना और अधिक सहज, तेज और निवेश के अनुकूल होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...