24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

देहरादून में डबल मर्डर का खुलासा, इस वजह से हुई थी पति पत्नी की हत्या

देहरादून : देहरादून के पटेल नगर स्थित विद्या विहार में शुक्रवार देर रात दो हत्याओं का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामला पैसों के लेनदेन और महिला के साथ नाजायज संबंध बनाने का है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार लाल ने बबूल को 40 हजार रुपये उधार दिए थे और वो बार बार बबलू से पैसे मांग रहा था। पैसे के बदले हरिद्वारी लाल ने बबलू की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए। बीते दिन बबूल और हरिद्वारी लाल ने एक साथ बैठकर शराब पी। हरिद्वार लाल ने बबलू से पैसे मांगे। बबलू ने पैसे देने से इंकार किया क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे तो हरिद्वारी लाल ने फिर से उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाने की बात कही जिस पर बबलू ने इंकार कर दिया। फिर क्या था हरिद्वारी ने बबूल से पैसे मांगे और इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर हरिद्वार लाल ने बबलू और उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस से जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात घटना को अंजाम दिया गया था। हरिद्वार लाल नाम के व्यक्ति पैसों के लेनदेन और नाजायज संबंध के चलते पति पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि तीनों एक ही घर में किराए में रहते थे। आरोपी हरिद्वार लाल ने पति और पत्नी को तवे से मारकर हत्या कर दी। तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और सपना पति पत्नी बताए जा रहे हैं। हरिद्वा ने बबलू को पैसे दिए थे। हरिद्वारी पैसे के बदले सपना के साथ नायाजय संबंध बनाने की बात कह रहा था जिससे बबलू को गुस्सा आया। दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर हरिद्वारी लाल ने दोनों की हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि दोनों ने बैठकर शराब पी थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...