23.3 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

उत्तराखंड से बड़ी खबर, कोविड गाइडलाइन में किया गया ये बड़ा बदलाव

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। कोरोना के मामलों में राहत मिलने के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने कोविड गाइडलाइन में लोगों को खासा राहत देते हुए नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद करने के आदेश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे यात्रियों को खासा राहत मिली है।बता दें कि अभी तक यात्रियों को सफर करने के बाद जांच के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सरकार ने बॉर्डरों में और रेलवे स्टेशनों समेत बस स्टैंड और आशारोड़ी में एंटीजन और आरटीपीसीआऱ टेस्ट करने के निर्देश दिए थे जिसे अब बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...