25.7 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

चुनाव संपन्न, अब सीटों के गुणा भाग में जुटे सियासतदान

देहरादून: तमाम उठा-पटक के बाद 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर 14 फरवरी को एक चरण में मतदान सम्पन्न हो गए। हालांकि अभी नतीजे आना बाकी है…लेकिन सियासी हलकों से लेकर जनमानस की जुबान पर एक ही सवाल है, कि आखिर उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी। पूर्ण जनादेश मिलेगा या फिर 2012 की कहानी दोहराई जाएगी। उत्तराखंड के चुनाव में जोर लगाने वाले 632 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है।

गौरतलब है कि मतदान को लेकर जिस तरह भाजपा, कांग्रेस समेत सभी सियासी दलों को उम्मीद थी, उसमें थोड़ी निराशा मिली है। निर्वाचन आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 62.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ। लिहाज़ा मतदान कम होने के कारण सभी सियासी दल अपने-अपने गुणा भाग में जुटे हैं।

इस चुनावी महासमर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम ऐसे दिग्गज और बड़े नेता हैं, जिनका राजनीतिक भविष्य आनेवाले नतीजों से तय होगा। हालांकि इस बार के चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले कम प्रत्याशी मैदान में थे।

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनूंगा, नहीं तो घर बैठूंगा

विधानसभा चुनाव के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अब अपनी जीत का दावा कर रही हैं…बात करें कांग्रेस की तो वो जीत का दावा करते हुए सरकार बनाने की बात कर रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस 48 सीटें जीतने जा रही है। हरीश रावत ने एक बार फिर सीएम बनने का राग अलापा है। उनका कहना है कि या तो वो सीएम बनेंगे या फिर घर बैठेंगे, क्योंकि उनको अपने हिसाब से उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है। बता दें कि चुनाव से पूर्व हरीश रावत कई बार खुद को सीएम का चेहरा घोषित कर चुके हैं।

चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार-प्रसार के दौरान अपने अपने घोषणा पत्र के जरिए जनता से कई वादे किए। किसी पार्टी ने फ्री बिजली तो किसी पार्टी ने रोजगार देने के वादे किए। फिल्हाल मतदान सम्पन्न होने के बाद तमाम राजनीतिक दल यूँ तो अपनी-अपनी जीत का दावा पेश कर रहे हैं। लेकिन असल में 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजे ही बताएंगें की किसके दावे में कितना दम है…?

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...

0
नई दिल्ली।  भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...

0
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...

सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...

उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...