24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

शिक्षा मंत्री ने किया वृक्षारोपण, कहा पर्यावरण हमारे अस्तित्व का आधार, लगाये अधिक से अधिक वृक्ष

देहरादून: प्रदेशभर में आज लोक पर्व हरेला को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय स्कूलों के परिसरों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। इसी कड़ी में सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड़ पहुँच कर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर छात्राओं को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण की अपील की।

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आज लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड़ में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति बेहद करीब थे, वह जानते थे कि कुदरत ने उन्हें अपार प्राकृतिक सम्पदा से लैस किया है, लेकिन वह प्राकृतिक संसाधनों का जितना दोहन करते थे उतना ही वापस प्रकृति को लौटते थे, यही वजह है कि हमारे बुजुर्गों ने हरेला जैसे कई लोक पर्व मनाने की परंपरा विकसित की। डॉ0 रावत ने कहा कि लोक पर्व हरेला धरती के श्रृंगार का आधार है और पर्यावरण को बचाये रखने के लिये वृक्षारोपण करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे अस्तित्व का आधार है जिसे बचने के लिये सभी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। डॉ0 रावत ने प्रदेशभर के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनसीसी , एनएसएस, पुलिस कैडेट , स्काउट गाइड ,बैंड, ईको क्लब की छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...