15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, पहुंच रहे बड़े-बड़े स्टार प्रचारक

देहरादून: उत्तराखंड की 70 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 14 फरवरी को कराया जाएगा। इसके प्रचार का शनिवार को अंतिम दिन है। शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में लगा रखी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी तक बड़े नेता उत्तराखंड में प्रचार करते नजर आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में दोपहर 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले दो दिनों में प्रधानमंत्री श्रीनगर और अल्मोड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी की रैली से भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि भाजपा ने पीएम मोदी की ज्यादा रैलियां कराने का फैसला लिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंडी स्वाभिमान रैली को संबोधित करने उत्तराखंड पहुंच रही हैं प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर खटीमा दोपहर एक बजे हल्द्वानी और दोपहर ढाई बजे श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11ः15 बजे धनोल्टी में जनसभा को करेंगे संबोधित करेंगे। वहीं वो दोपहर 1ः15 बजे सहसपुर और दोपहर 2ः45 पर रायपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित करेंगे। शाम 4ः30 पर हरिद्वार हर की पैड़ी गंगा आरती करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11ः00 बजे टिहरी विधानसभा सीट पर और दोपहर 12ः30 बजे कोटद्वार विधानसभा सीट पर प्रचार करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...