23.1 C
Dehradun
Thursday, September 3, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री तीरथ से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, लंबी बातचीत में हुई अहम चर्चा |Postmanindia

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कोविड से निपटने के लिए विधायक निधि से दिया एक करोड़ का अंशदान, CM से अनुभव भी किये साझा देहरादून पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाक़ात की. उन्होंने कोविड से निपटने के लिएअपने कार्यकाल में उठाए गए कदमों और कार्यों के अनुभव को साझा किया. त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री को राज्य में कोविड से निपटने के लिए सहयोग के तौर पर अपनी विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ की धनराशि के अंशदान की भी घोषणा की. उन्होंने सुझाव दिया है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों की जान बचाने के लिये प्रदेश में सख़्ती बरतने में हिचक नहीं होनी चाहिये.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देश में कोविड महामारी से उत्पन्न ऑक्सीजन संकट को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में 551 और ऑक्सीजन उत्पादन प्लांटों के प्रस्ताव के फ़ैसले से स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती मिलेगी. इस पर ख़र्च होने वाली राशि का वहन PM केयर फंड से किया जाएगा कोविड के ख़िलाफ़ टीकाकरण अभियान के अगले चरण में एक मई से 18-45 वर्ष के नागरिकों को टीकाकरण किया जाएगा . वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए सभी नागरिक अपनी बारी आने पर अवश्य टीका लगायें .

उन्होंने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अप्रैल माह की “मन की बात” को सुना. इस बार की मन की बात में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने को लेकर बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारियां माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा की गई. मा प्रधानमंत्री जी ने कोरोना की दूसरी लहर के बारे में देश के विभिन्न राज्य के चुनिंदा देवतुल्य डॉक्टरों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, एम्बुलेंस ड्राइवर, कोविड विनर इत्यादि लोगों से बात कर उनके अनुभवों के बारे में जाना.

उन्होंने कहा कि अनुभवों से यह निकलकर सामने आया कि हमें बिल्कुल भी इस महामारी से घबराना नहीं है. संयम बनाए रखना है और सावधानी के साथ आगे बढ़ना है. इस संकट काल में धैर्य बिल्कुल भी नहीं खोना है. डॉक्टरों ने दूसरी लहर को पहले लहर कि तुलना में तेज जरूर बताया है लेकिन यह भी बताया कि इस समय रिकवरी रेट पहले की तुलना में ज्यादा है और इसमें मृत्यु दर भी कम है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शादी विवाह के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब महज 50 लोग हो सकेंगे शादी में शामिल

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...