26.4 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड के युवाओं को उत्तराखंड में दारोगा बनने का सुनहरा मौक़ा, 197 पदों पर भर्ती

देहरादून: पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस ने सिपाहियों की भर्ती के बाद अब 197 दरोगाओं (एसआई) की भर्ती कराने की भी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। अब आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकेगा।

युवा लंबे समय से पुलिस में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस मुख्यालय ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें नागरिक पुलिस के 65, इंटेलीजेंस के 43 और प्लाटून कमांडर पीएसी के 89 पदों पर भर्ती की जानी है।

इससे पहले सितंबर में पुलिस मुख्यालय की ओर से 1531 सिपाहियों की भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। हालांकि, अभी इसमें भर्ती की तिथि तय नहीं की गई है। माना जा रहा है कि अब आयोग दरोगा और सिपाहियों की भर्ती के लिए जल्द तिथि घोषित कर सकता है। यह तिथि चुनाव आचार संहिता से पहले ही घोषित की जा सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...