29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

अच्छी खबर: उत्तराखंड पुलिस भर्ती पर युवाओं का इंतजार होगा खत्म, पढ़े पूरी खबर

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर मिली है। दरअसल, अब युवाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस महीने पुलिस भर्ती शुरू होने जा रही है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के प्रथम चरण में करीब 1500 पदों पर ही भर्ती होगी।

आपको बता दें कि 856 कॉन्स्टेबल रैंकर्स परीक्षा के जरिए पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल इन पदों को शासन ने अभी रिक्त नहीं माना है। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद ही इनके पद रिक्त माने जाएंगे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर अगले साल तक एक और भर्ती आयोजित हो सकती है।

मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों और प्रस्तावित रिक्तियों को मिलाकर कुल 2500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से पहले चरण में 1500 पदों पर ही भर्ती की अनुमति शासन ने दी है। ऐसे में अब इन पदों पर भर्ती का अधियाचन पुलिस मुख्यालय इसी महीने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेजेगा।

उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं का इंतजार अभी जारी रहेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि नियमावली में संशोधन के चलते एसआई भर्ती में थोड़ा समय लग रहा है। बता दें कि अभी हेड कांस्टेबल के 856 पदों के लिए रैंकर्स परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है, लेकिन सब इंस्पेक्टर के लिए रैंकर्स परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है।

वहीं लंबे समय बाद आ रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा लगातार आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा भर्ती वर्ष के लिए सरकार द्वारा अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट प्रदान की जा रही है, जो पुलिस भर्ती पर भी लागू रहेगी। हालांकि लंबे समय बाद आयोजित हो रही पुलिस भर्ती में 1 साल की छूट के बावजूद भी कई बेरोजगार युवाओं को वंचित रहना पड़ेगा। इस एक साल की छूट के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष हो जाएगी, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 5 साल की छूट के साथ ही 1 साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने पर कुल 6 साल की छूट के साथ अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष मान्य हो जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...