24.1 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होगी बोनी कपूर की फिल्म की शूटिंग, बेटी जाह्नवी आएंगी नजर

देहरादून : उत्तराखंड बॉलीवुड की पहली पसंद बनता जा रहा है। वही जल्द ही बोनी कपूर यहां शूटिंग करने जा रहे हैं जिसमे उनकी बेटी जान्ह्वी कपूर नजर आएंगी। ये शूटिंग उत्तराखंड के कई लोकेशनों में होगी। आपको बता दें कि पापा बौनी कपूर के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मिली’ में पहली बार अभिनेत्री जाह्नवी कपूर काम करती नजर आएंगी। 30 सितंबर से उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में शूट होगी। 30 सितंबर से हरिद्वार में दो दिन की शूटिंग होगी, इसके बाद देहरादून और ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

मलयाली फिल्म ‘हेलेन’ की हिंदी रीमेक ‘मिली’ में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म में मनोज पाहवा जाह्नवी के पिता की भूमिका में होंगे। बताया जा रहा है कि पिता-बेटी मिलकर एक संकट वाली सिचुएशन से कैसे निकलते हैं, यह इस फिल्म की कहानी है। ‘मिली’ सर्वाइवल ड्रामा जोनर की फिल्म की है। इससे पहले मुंबई में फिल्म की शूटिंग हो चुकी है।

उत्तराखंड में लाइन प्रोड्यूसर का काम देख रहे इंस्प्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग होगी। 30 सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। जबकि 28 सितंबर तक फिल्म क्रू के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जाह्नवी भी 29 सितंबर को देहरादून पहुंच जाएंगी। मयंक ने बताया कि करीब एक माह तक उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...