24.1 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड में एक बेटी चढ़ी अव्यवस्थाओं की भेंट, प्रसव के बाद किया डॉक्टरों ने ऑपरेशन, महिला की मौत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ों की बदतर और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं से कोई भी अंजान नहीं रहा है। अस्पताल जान देने वाले नहीं लेने वाले बनते जा रहे हैं। पहाड़ों की कई बेकसूर गर्भवती महिलाओं को बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

वही ताजा मामला उत्तरकाशी से ही है जहां जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22 साल की महिला की मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के घर परिवार वाले और रिश्तेदार समेत ग्रामीणों ने अस्पताल में घेराव किया और हंगामा किया। परिजनों और गांव वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम 6 बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा। देर रात प्रवीण दवाओं के लिए भटकता रहा। वहीं ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई।इससे गुस्साए और रोती बिलखती महिलाओं और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल को घेरा।

उन्होंने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और कार्रवाई होने तक शव नहीं उठने देने की चेतावनी दी। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई और पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...