कोलकाता : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का पतन हो रहा है। प्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है और राज्य सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील है। मौजूदा सरकार ने महिलाओं को निराश किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा और उनके सामने सभी सांविधानिक विकल्प खुले हैं।
सोमवार को राज्यपाल ने राजभवन में महिला नेताओं और डॉक्टरों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने में उनके साथ खड़े हैं। राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। मौजूदा सरकार ने राज्य को महिलाओं के लिए असुरक्षित बना दिया है और आरजी कर अस्पताल में हुए जघन्य हत्याकांड से यही बात पता चलती है। बंगाल में आज महिलाएं गुंडों से डरती हैं और यह राज्य सरकार ने पैदा किया है।
मृत डॉक्टर के परिजनों के बयान पर राज्यपाल ने कहा, मैं मां की भावनाओं का सम्मान करता हूं। कानून अपना काम करेगा। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। हम अपनी बहनों के लिए अपने मिशन में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय सभी पुरुषों के लिए खुद को सुधारने का है। यह समय एक साथ आने का है। राज्यपाल राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं।
दरिंदगी की शिकार 31 वर्षीय महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। यह रिपोर्ट बताती है कि जूनियर डॉक्टर के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की गईं। महिला डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और नौ आंतरिक चोटे हैं। सभी चोटें मृत्यु से पहले की हैं जो बताती हैं कि 8 अगस्त की रात जूनियर डॉक्टर ने दरिंदे के साथ आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी।
पोस्टमार्टम 9 अगस्त को शाम 6:10 बजे से 7:10 बजे के बीच किया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना और मौत का तरीका हत्या जैसा बताया गया है। यह भी उल्लेख किया गया है कि बेरहमी से हत्या करने से पहले महिला डॉक्टर के साथ मारपीट और यौन हिंसा की गई। यह भी उल्लेख किया गया है कि उसके गुप्तांग में कुछ जबरदस्ती डाला गया था। पीड़िता के सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिना जबड़ा, ठोड़ी, गला, बायां हाथ, बायां कंधा, बायां घुटना, टखना और जननांग में चोट के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि डॉक्टर के फेफड़ों में खून का थक्का (रक्तस्राव) था। शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में भी खून के थक्के थे।
कई जगह से इस तरह की जानकारी मिल रही थी कि पीड़िता के शरीर में ‘150 ग्राम सीमेन’ पाया गया। उनके परिवार की ओर से कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर याचिका में भी इस बात का जिक्र है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘सीमेन’ का कोई जिक्र नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता की “एंडोकर्विकल कैनाल” से एक “सफेद गाढ़ा चिपचिपा तरल पदार्थ” एकत्र किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वह तरल पदार्थ कौन सा है। रिपोर्ट में ‘एक्सटर्नल एंड इंटरनल जेनिटलिया’ के तहत वजन ‘151 ग्राम’ बताया गया है। संयोग से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नियमित रूप से शरीर के विभिन्न हिस्सों के वजन का उल्लेख होता है। इस मामले में भी ऐसा ही किया गया है। एक फोरेंसिक विशेषज्ञ के मुताबिक उल्लेखित सफेद चिपचिपे तरल पदार्थ के बारे में पदार्थ फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं लिखी जा सकती। क्योंकि वह जांच का विषय है।
मुख्य आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, सीबीआई को मिली कोर्ट से अनुमति
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। स्थानीय अदालत से सीबीआई को इसकी अनुमति मिल गई है। केंद्रीय एजेंसी मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है। एक दिन पहले ही एजेंसी ने मुख्य आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराया था। सूत्रों के मुताबिक, संजय रॉय के बयानों में विरोधाभास है और सीबीआई को संदेह है कि वह कुछ सच्चाई छिपा रहा हैं, यही वजह है कि एजेंसी उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती थी।
राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल, कहा-सभी सांविधानिक विकल्प खुले
Latest Articles
देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...
हरिद्वार/देहरादून। देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...
चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...
















