25.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

भारत को 1000 मेगावाट बिजली देगा नेपाल

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी नेपाली समकक्ष आरजू राणा देउबा के साथ व्यापक वार्ता के बाद कहा कि नेपाल भारत को करीब 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा। पहले चरण में बिहार और हरियाणा के लिए- 251 मेगावाट बिजली निर्यात की अनुमति नेपाल को दी गई है।नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को नेपाल की राजकीय यात्रा करने के लिए निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों के बीच, भारत-नेपाल संबंधों की बहुमुखी विविधता पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी नेपाली समकक्ष आरजू राणा देउबा के साथ व्यापक वार्ता के बाद कहा कि नेपाल भारत को करीब 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा। पहले चरण में बिहार और हरियाणा के लिए- 251 मेगावाट बिजली निर्यात की अनुमति नेपाल को दी गई है। जयशंकर ने भारत को ब्रिजली निर्यात करने के नेपाल के फैसले को ‘एक नया मील का पत्थर बताया। वार्ता के दौरान दोनों मंत्रियों ने व्यापार, संपर्क और बुनिश्रीदी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।
देउवा ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के तहत रविवार को भारत की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऊर्जा, व्यापार, संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास सहित बहुमुखी भारत-नेपाल सहयोग पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, पड़ोसी प्रथम की हमारी नीति और लोगों के बीच अद्वितीय और सांस्कृतिक संपर्क हमारे संबंधों को आगे बढ़ाता है। देउबा ने भी अपनी ओर से इस बातचीत को सार्थक बताया। क्षेत्र में भारत के समग्र सामरिक हितों के संदर्भ में नेपाल एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है। दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर दोनों पक्षों के बीच सदियों पुराने ‘रोटी बेटी के संबंधों का उल्लेख किया।
नेपाल, भारत को भारतीय मुद्रा में पांच रुपये 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बेचेगा। नेपाल स्थित भारतीय दूतान्नास ने एक बयान में कहा, सीमा पार व्यापार के लिए नामित प्राधिकरण ने नेपाल में 12 जलविद्युत परियोजनाओं से 251 मेगावाट बिजली नियति को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री ओली ने पीएम मोदी को राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया
नेपाल के विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली की ओर से हिमालयी राष्ट्र की राजकीय यात्रा के लिए निमंत्रण सौंपा। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...