23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

तीन दिवसीय दौरे पर मलयेशियाई पीएम अनवर भारत पहुंचे; कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

नई दिल्ली: मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे। उनके दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को बताया था कि इब्राहिम की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने मलयेशियाई समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से भारतीय श्रमिकों की भर्ती सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। भारतीय श्रमिकों की भर्ती समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत से मलेशिया में अवैध आव्रजन और मानव तस्करी दोनों सरकारों की प्रमुख चिंताओं में से एक है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...