24.8 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

हरदा ने सरकार पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, कहा दी ये बात..!

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी जान लगा रखी हैं। वही सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और सीएम धामी पर गंभीर आरोप लगाए। इसी के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत ने आचार संहिता लगने के बाद भी उत्तराखंड में हो रहे ट्रांसफर को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

हरीश रावत ने कहा कि इलेक्शन कमीशन द्वारा अचार सहिंता लागू कर दी गयी है। लेकिन उत्तराखंड सरकार पूर्ण तरीके आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि मुझे इस बात का बेहद दुख है। हरीश रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आचार सहिंता के बाद सरकार ने आबकारी विभाग में सरकार के आदेश पर करोड़ों रूपये का खेल किया गया है। हरीश रावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाई क्वालिटी शराब को लेकर राज्य में बड़ा खेल हुआ है।

वही हरीश रावत ने कहा कि आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ कॉपरेटिव बैंक में बड़ा गड़बड़ झाला हुआ है। शिक्षा में नग्न तरीके से खेल खेला जा रहा है। हरीश रावत ने कहा कि रविवार को ऑफिस खोलकर 600 से अधिक आदेश निकले हैं। हमने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है। हरीश रावत ने कहा कि बड़े पैमाने पर पॉलीटिकल नौकरी दी गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पीआरओ खनन में संलिप्त हैं और उसके बावजूद उनको बहाल किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 62 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सैक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन...

प्रदेश में राज्य कर विभाग ने जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की

0
देहरादून। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि...

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...