23.5 C
Dehradun
Wednesday, May 6, 2026


spot_img

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं। देहरादून समेत कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी,पौड़ी, हरिद्वार और चमोली समेत अन्य जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पल-पल की खबर ले रहे हैं। सीएम धामी ने मुख्य सचिव और सभी जिलाधिकारियों से बात की।

सीएम धामी ने कहा सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। साथ ही अलर्ट जारी किया गया है। चार धाम यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं से एक दो दिन यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। आपको बता दें कि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्‍तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद देहरादून में स्‍कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

यूआईडीएआई और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच 5 वर्षीय सहयोग समझौता

0
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में पांच...

सरकार ने सर्वाेच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या 33 से बढ़ाकर 37 की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सर्वाेच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।...

भारत-सूडान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर पोर्ट सूडान में आयोजित

0
नई दिल्ली। भारत और सूडान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर पोर्ट सूडान में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि...

केंद्र सरकार ने 5,600 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ कपास उत्पादकता...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के कपास क्षेत्र में बाधाओं, घटती वृद्धि और गुणवत्ता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए पांच हजार...

सुप्रीम कोर्ट में हुई महत्वपूर्ण सुनवाई

0
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, जिसकी पीठ की अध्यक्षता  न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं  न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने की। यह सुनवाई उत्तराखंड...