25.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

इस तारीख को उत्तराखंड आ रहे है गृह मंत्री अमित शाह, जानिए क्या है वजह

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि इस दिन उनका चीन सीमा से सटी नेलांग घाटी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है, इससे पहले वह मसूरी में भी आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि गृह मंत्री के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है फाइनल कार्यक्रम एक-दो दिन में मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक शासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाह 8 अगस्त को सुबह दिल्ली से मसूरी पहुंचेंगे वहां आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गृहमंत्री नेलांग घाटी के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां कुछ समय आईटीबीपी के जवानों के साथ बिताएंगे फिर वह मसूरी आएंगे और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर 21 अगस्त को देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरे में पार्टी संगठन की विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम की पुष्टि की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...