देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा थाना क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी क्षेत्रों तथा सवेंदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये तथा आगामी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
मालखाने के निरीक्षण के दौरान लम्बित मालों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए काफी समय से लम्बित पडे मालों के निस्तारण हेतु रिपोर्ट प्रेषित करने के समबन्ध में थानाध्यक्ष क्लेमन्टाउन को निर्देशित किया गया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान थानें पर उपलब्ध अस्लहों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए शस्त्रों की साफ-सफाई पर विशेष देने तथा सप्ताह में एक दिन सभी कर्मचारियों को शस्त्रों का प्रशिक्षण तथा उनकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। थाने पर पंजीकृत अपराधों की जानकारी कर 06 माह से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनाओं की अध्यतन स्थिती तथा उनके लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी को साप्ताहिक रूप से उनकी समीक्षा करने तथा उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना क्लेमन्टाउन पर पुलिसकर्मियों के लिये निर्मित की गई अत्याधुनिक स्मार्ट बैरिक का उद्घाटन किया गया, साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिये हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस के सम्बन्ध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त ब्ड भ्म्स्च्स्प्छम् 1905 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर शिकायत का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। थाने पर आने वाले आगन्तुकों तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण था जनता की समस्याओ का प्रार्थमिकता के आधार पर समाधान किये जाने हेतु थानाध्यक्ष क्लेमन्टाउन को आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान श्री नगन्याल द्वारा थाना क्लेमन्टाउन क्षेत्रान्तर्गत गौकशी में वांछित बदमाशों के साथ हुई मुठभेड की घटना में शामिल 20 अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
आईजी गढ़वाल ने किया गया थाना क्लेमेन्टाउन का वार्षिक निरीक्षण
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















