27.9 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगा मतदान, मतगणना 4 जून को

देहरादून। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी है। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव तिथियों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव तिथियों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरा चरण का मतदान 7 मई को, चैथे चरण का मतदान 13 मई को, पांचवें चरण का मतदान 20 मई को, छठे चरण का मदान 25 मई को और अंतिम सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे तीन बार अखबार और टीवी पर बताना पड़ेगा। राजनीतिक पार्टी को भी बताना पड़ेगा कि वो उसे टिकट क्यों दे रही है। वहीं उन्होंने मतदाताओं को फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह दी गई है। चुनाव आयोग ने 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया।
उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। इन पांच सीटों पर बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित कर दिये हैं। बीजेपी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को टिकट दिया। टिहरी से बीजेपी ने राजपरिवार का बहू माला राज्यलक्ष्मी शाह पर भरोसा जताया है। राज्यलक्ष्मी शाह तीन बार टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी है। हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी समर में उतारा है। नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर केद्रीय मंत्री अजय भट्ट पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने अजय टम्टा को टिकट दिया है। अजय टम्टा 2014 और 2019 में इसी सीट से सांसद चुके जा चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये हैं। इसमें पौड़ी गढ़वाल से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चुनावी मैदान में हैं। टिहरी से कांग्रेस ने जोत सिंह गुनसोला को टिकट दिया है। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने फिर से प्रदीप टम्टा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर अभी कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...

0
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...

0
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...