24.9 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

राजाजी टाइगर रिजर्व में बनी अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार के निर्देश पर कारवाई पूरी

देहरादून: जिला प्रशासन और राजा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। धामी सरकार के निर्देश पर ये कारवाई आज पूरी हुई, अवैध मजार को लेकर वन विभाग ने पहले खुद ही हटा लेने के लिए नोटिस चस्पा किया था।

बेरीवाला फॉरेस्ट रेंज में डालूवाला माजमाता गांव के पास बनी इस अवैध मजार को हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले बैठक की थी जिसमे राजा जी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे। जिसके बाद इस अवैध मजार के खादिम को नोटिस देकर उन्हें जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। नोटिस का जवाब नही दिए जाने के बाद पुनः खुद ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया गया। जिसकी समयावधि बीत जाने के उपरांत आज सुबह पार्क प्रशासन की टीम ने इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

मजार के भीतर कोई मानवीय अवशेष नही मिले। जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अवैध धार्मिक चिन्ह को हटाने के लिया पर्याप्त समय दिया गया। आज इस कार्य को वन विभाग ने पूरा कर दिया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी स्पेशल सेक्रेटरी डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि उत्तराखंड में विगत 6 माह में 3263 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की...

चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

0
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान...

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से...

विश्वविद्यालय शोध, नवाचार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा पर दें विशेष ध्यानः...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड के स्व वित्तपोषित (निजी) विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ...

मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से...