28.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक अरब से अधिक लोगों के सपनों को साकार करने वाला राष्ट्र है और ऊर्जा तथा कनेक्टिविटी से लेकर सेमीकंडक्टर विनिर्माण तक कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता की ओर भारत की यात्रा न केवल इंडोनेशिया बल्कि पूरे आसियान क्षेत्र के लिए एक प्रेरक शक्ति बन रही है। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया विकास के लिए एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि भारत-इंडोनेशिया संबंधों का डीएनए आपसी विश्वास, साझा इतिहास और गहरे सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बंधनों पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया द्वारा दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बिन्तांग आदिपूर्णा, दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता का प्रतीक है। श्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो को भारत का सच्चा मित्र बताया। इस अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि उनमें और उनके कई मंत्रियों में भारतीय डीएनए है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मात्र 20 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली किफायती बीमा योजनाओं जैसी पहलों ने वित्तीय समावेशन में क्रांति ला दी है। वहीं यूपीआई और एक्सप्रेसवे के तेज विस्तार ने भारत की अर्थव्यवस्था को रूपांतरित किया है और लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है। श्री मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सभ्यतागत और लोकतांत्रिक संबंधों को दोहराते हुए कहा कि ये संबंध साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण पर आधारित हैं।

इससे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की गहरी प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा कि वे भारत की विकास यात्रा और आर्थिक सफलता से प्रेरणा लेकर इंडोनेशिया के विकास को गति देना चाहते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...