15.4 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026


spot_img

भारतीय मूल की सिंगर राजा कुमारी को मिला अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय मूल की गायिका-गीतकार और रैपर राजा कुमारी ने आज मंगलवार को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (एएमए) जीता। उन्हें सोमवार रात लॉस एंजिल्स में आयोजित 51वें एएमए में ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स: सीजन 2’ के लिए नामांकित किया गया था। एएमए अवॉर्ड पाने वाली राजा कुमारी भारतीय मूल की पहली गायिका हैं।
एक इंटरव्यू में राजा कुमारी ने कहा कि वह एएमए के लिए नामांकित होने वाली भारतीय मूल की पहली संगीतकार हैं। राजा कुमारी, यूके हिप-हॉप कलाकार स्टेफलॉन डॉन और डोमिनिकन-ब्राजीलियन कलाकार जरीना डी मार्को के सहयोग से बनी ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स’ की ‘रेनेगेड (वी नेवर रन)’ को पसंदीदा साउंडट्रैक कैटेगरी के तहत नामांकित किया गया था।
राजा कुमारी ने कहा कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्हें इस गाने के लिए इसलिए एप्रोच किया गया, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार भारतीय है। राजा कुमारी ने कहा, ‘आर्केन टीम ने मेरे बारे में सुना था कि मैं अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हूं और एक महिला के रूप में शानदार म्यूजिक देने में योग्य हूं’। राजा ने आगे कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह गाना इतना बड़ा हिट होगा।

राजा कुमारी ने कहा, ‘यह गाना स्पॉटिफाई पर ‘वायरल 50’ चार्ट पर दुनिया में टॉप 10 में पहुंच गया। यह कुछ ऐसा था जो अचानक से सामने आया। मैंने बस एक फिल्म के लिए एक गाना बनाया था। मुझे इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं। इस गाने ने लोगों पर बहुत असर किया’। रैपर ने कहा कि एएमए नामांकन ऐसे समय में मिला है, जब वह यह मानने लगी थी कि शायद किसी को बड़ा बनने के लिए एक जेनर पर फोकस करना होगा। राजा कुमारी ने कहा, ‘मैं हमेशा एक ग्लोबल आर्टिस्ट रही हूं। इसलिए एएमए पुरस्कार यह याद दिलाता है कि मुझे अभी बहुत काम करना बाकी है। अभी बहुत आगे बढ़ना है’।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...

0
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...

ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...

0
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...

इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...

0
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...

परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...

5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...