नई दिल्ली: तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं और अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर हैं।
वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है। दोनों अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के दिन से दो साल तक इन पदों पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
आईपीएस टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















