नई दिल्ली/बेरूत। इजरायल का लगातार दूसरे दिन भी लेबनान में हमला जारी रहा। उसने मंगलवार को कई हवाई हमले किए। लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला का एक और वरिष्ठ कमांडर मारा गया। वह ईरान समर्थित इस संगठन के मिसाइल और राकेट इकाई का प्रमुख था।
इजरायली सेना सोमवार से लेबनान में हवाई हमले कर रही है। उसने अपने इस पड़ोसी देश में हिजबुल्ला के 1600 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में अब तक 558 लोगों की मौत हुई और 1835 लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्ला को कोई मौका नहीं देगी।
हमले तेज किए जाएंगे।बेरूत के दक्षिणी उपनगर में मंगलवार को इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्ला कमांडर की पहचान इब्राहिम कुबैसी के रूप में की गई है। इस हमले में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। कुबैसी का मारा जाना हिजबुल्ला के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस संगठन पर बढ़ते दबाव से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध भड़क सकता है। इस क्षेत्र में पहले से ही इजरायल और हिजबुल्ला के सहयोगी हमास के बीच गाजा में एक वर्ष से संघर्ष चल रहा है।
इजरायली सेना के अनुसार, ताजा हमले में लेबनान की ओर से 55 राकेट उत्तरी इजरायल की ओर दागे गए, लेकिन इनमें से ज्यादातर को नष्ट कर दिया गया। जबकि हिजबुल्ला ने एक विस्फोटक फैक्ट्री समेत कई इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया।
कूटनीतिक समाधान की मांगक्षेत्र में गहराते संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने की मांग तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रमुख वोल्कर तुर्क ने सभी देशों से लेबनान में बढ़ते तनाव को रोकने का प्रयास करने का आग्रह किया है।जबकि इजरायल के करीबी सहयोगी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने कहा कि मेरा मानना है कि हम इजरायल और लेबनान सीमा पर बढ़ते तनाव का कूटनीतिक समाधान निकाल सकते हैं।
इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में किए गए हवाई हमले में 22 फलस्तीनियों के मारे जाने की खबर है। इजरायली सेना मिस्त्र सीमा के समीप रफाह में हमास से संघर्ष कर रही है। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इजरायल ने मध्य और दक्षिणी गाजा में कई हवाई हमले किए। इनमें 22 लोगों की मौत हो गई।
लेबनान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल, हिजबुल्ला का प्रमुख कमांडर ढेर; अब तक 558 की मौत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















