पुरी: ओडिशा सरकार ने मंगलवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच करने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में लड्डू तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु वसा (चर्बी) के कथित इस्तेमाल को लेकर विवाद के बीच यह फैसला लिया गया।
पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि यहां इस तरह के कोई आरोप नहीं लगे हैं, लेकिन प्रशासन 12वीं सदी के मंदिर में ‘कोठा भोग’ (देवताओं के लिए प्रसाद) और ‘बराडी भोग’ (ऑर्डर पर प्रसाद) तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे घी की गुणवत्ता की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य संचालित ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओमफेड) पुरी मंदिर में इस्तेमाल के लिए घी का एकमात्र आपूर्तिकर्ता है।
उन्होंने कहा कि मिलावट की किसी भी आशंका को दूर करने के लिए ओमफेड की ओर से आपूर्ति किए जा रहे घी के मानक की जांच करने का निर्णय लिया गया है। ओमफेड के साथ-साथ मंदिर के उन सेवकों से भी बात की जाएगी, जो प्रसाद तैयार करते हैं।
इस बीच सेवक जगन्नाथ स्वैन महापात्रा ने दावा किया कि पहले मंदिर परिसर में दीये जलाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब इसे रोक दिया गया है। हम मंदिर के मुख्य प्रशासक से यहां इस्तेमाल किए जाने वाले घी की पूरी जांच करने का अनुरोध करेंगे। भक्तों की आस्था बहुत महत्वपूर्ण है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा दावा किए जाने के बाद तिरुपति मंदिर में लड्डू की गुणवत्ता पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका दावा है कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।
जगन्नाथ पुरी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल घी की गुणवत्ता की होगी जांच; ओडिशा सरकार का फैसला
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्थापित करने और स्थानीय समुदायों...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...
देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

















