23.2 C
Dehradun
Thursday, November 12, 2026


spot_img

सीएम धामी से की ITC के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट, दिए 15-15 ICU बेड समेत अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.सी. हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता की। आईटीसी द्वारा सीएचसी रुड़की एवं सीएचसी पिथौरागढ़ के लिए 15-15 आईसीयू बेड सहित अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स प्रदान किए गए। इसके साथ ही एक्स रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन भी चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रदान की गई। आईटीसी द्वारा अवगत कराया गया कि 933 एल.पी.एम. की क्षमता का एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट मेला अस्पताल हरिद्वार में उनके द्वारा लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीसी द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम तथा आपदा से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का काफी सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में कोरोना महामारी नियंत्रण की स्थिति में है, संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत पूरी तैयारियां राज्य सरकार द्वारा कर ली गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...