34 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड: थाने में घुसकर SO प्रभारी पर ताना तमंचा, जानिए फिर क्या हुआ…!

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां नानकमत्ता में एक क्षेत्र पंयात सदस्य ने गुस्से में आकर थाना प्रभारी पर ही तमंचा तान दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन बुधानी दो पक्षों के साथ हुए विवाद में दोनो पार्टियों का पक्ष सुन रहे थे। और वहां शिकायतकर्ता बिडौरी निवासी विकास और विपक्षी खेमपुर निवासी शेरी मौजूद थे।

दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही थी, तभी अचानक क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह गुस्से में गालियां देते हुए थाने के अंदर घुसा और अपने साथी शेरी को कोतवाली बुलाए जाने पर आग बबूला हो गया। क्षेत्र पंयात सदस्य जोगा सिंह ने सत्ता की हनक दिखाते हुए शेरी को थाने से ले जाने लगा। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचा तान दिया।

जोगा सिंह ने 315 बोर का तमंचा प्रभारी एसओ नवीन बुधनी पर तान दिया जिससे आस पास मौजूद सिपाहियों ने तत्काल उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक तंमचा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...