कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने 69 बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इन लोगों ने अलग-अलग समय पर अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के बाद नकली दस्तावेज पेश करके भारतीय पासपोर्ट हासिल किए हैं। लुकआउट नोटिस इस आशंका में जारी किए गए हैं कि ये 69 घुसपैठिए अभी भी देश में, खासकर बंगाल में छिपकर रह रहे हैं और दूसरे देशों में भाग सकते हैं। यह कदम राज्य में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ होने और जांच के दौरान इनकी पहचान उजागर होने के बीच उठाया गया। देश में आव्रजन, सीमा शुल्क और विभिन्न सीमा सुरक्षा एजेंसियों सहित संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है।
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों को इन 69 बांग्लादेशी घुसपैठियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है। जांच अधिकारियों को शक है कि ये अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए दो श्रेणियों के हो सकते हैं। पहली श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जो मूल रूप से आर्थिक शरणार्थी हैं और भारत आने का उनका इरादा अपनी आजीविका कमाने के लिए रास्ते तलाशना है। दूसरे वर्ग में वे लोग शामिल हो सकते हैं जिनका संबंध बांग्लादेश से संचालित होने वाले भूमिगत आतंकी समूहों से है और वह बंगाल में स्लीपर सेल स्थापित करने सहित अन्य नापाक इरादों से भारत में घुसे होंगे। मालूम हो कि पिछले सप्ताह कोलकाता पुलिस ने बंगाल से संचालित फर्जी भारतीय पासपोर्ट रैकेट के बारे में कोलकाता की एक निचली अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में कुल 130 व्यक्तियों के नाम हैं, जिनमें से 120 बांग्लादेशी निवासी हैं और शेष भारतीय नागरिक हैं।
भारतीय पासपोर्ट रखने वाले 69 घुसपैठियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, पुलिस सतर्क
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















