16.5 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

मनोज तिवारी दूसरी बार नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी दूसरी बार हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हाईकोर्ट की वर्तमान मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रितू बाहरी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी इससे पूर्व भी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। तब वे न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बने थे। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी का जन्म साल 1965 उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुआ था।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी के पिता स्वर्गीय एनबी तिवारी उच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता और दादा भी पिथौरागढ़ में वकील रहे है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी की 10वीं तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय में ही हुई है। इसके बाद पीजी भी उन्होंने पिथौरागढ़ से किया। एलएलबी करने के लिए वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी दिल्ली आ गए थे। दिल्ली से साल 1990 में वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी एलएलबी की।  वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी ने अपनी वकालत की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट से प्रारंभ की. उत्तराखंड बनने के बाद वो यहां आ गए। साल 2009 में तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता और साल 2017 में उच्च न्यायलय के न्यायधीश बने। 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायधीश नरेंद्र जी को उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश बनाये जाने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने इसकी संस्तुति नहीं दी। इसीलिए अब वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...