नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी दूसरी बार हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हाईकोर्ट की वर्तमान मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रितू बाहरी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी इससे पूर्व भी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। तब वे न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बने थे। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी का जन्म साल 1965 उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुआ था।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी के पिता स्वर्गीय एनबी तिवारी उच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता और दादा भी पिथौरागढ़ में वकील रहे है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी की 10वीं तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय में ही हुई है। इसके बाद पीजी भी उन्होंने पिथौरागढ़ से किया। एलएलबी करने के लिए वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी दिल्ली आ गए थे। दिल्ली से साल 1990 में वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी एलएलबी की। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी ने अपनी वकालत की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट से प्रारंभ की. उत्तराखंड बनने के बाद वो यहां आ गए। साल 2009 में तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता और साल 2017 में उच्च न्यायलय के न्यायधीश बने। 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायधीश नरेंद्र जी को उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश बनाये जाने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने इसकी संस्तुति नहीं दी। इसीलिए अब वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
मनोज तिवारी दूसरी बार नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















