25.1 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

पीएम मोदी मजबूत नेता, प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत: अमेरिका के पूर्व एनएसए

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बाल्टन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत नेता बताते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध 21वीं सदी की ”निर्णायक घटना” हो सकते हैं, क्योंकि भारत एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। बाल्टन डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में वर्ष 2018-19 में अमेरिका के एनएसए थे।
विशेष बातचीत में बाल्टन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि नरेन्द्र मोदी एक मजबूत नेता हैं और इससे यह संभावना बढ़ती है कि अगर हम जापान, आस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका एक साथ क्वाड जैसे समूहों के जरिये काम करते हैं, तो हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।
मुझे नहीं पता कि यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थ के रूप में उन्हें कितनी सफलता मिलेगी, लेकिन यूक्रेन के लोगों के लिए यह बहुत गहन युद्ध है। यह उनके देश के भविष्य पर अस्तित्व का प्रश्न है। भारत विरोधी हिंडनबर्ग रिपोर्ट से चर्चा में आए अमेरिकी अरबपति सोरोस को लेकर बाल्टन ने कहा, कि अमेरिकी राजनीति के लिहाज से सोरोस वामपंथी हैं और उनके पास बहुत सारा पैसा है। वह अमेरिकी राजनीति और दुनियाभर में इसका बहुत इस्तेमाल करते हैं। उनके कामों के बारे में कुछ रिपो‌र्ट्स दूसरों की तुलना में ज्यादा सटीक हैं, लेकिन उनके समग्र वैश्विक दृष्टिकोण से मैं सहमत नहीं हूं। इसलिए मुझे इस बात की चिंता है कि अमेरिका पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। शायद लोग सोरोस, उनकी गतिविधियों को आधिकारिक अमेरिकी नीति के रूप में गलत तरीके से समझ रहे हैं, जो निश्चित रूप से नहीं होना चाहिए।
चीन के संबंध में पूर्व अमेरिकी एनएसए ने कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय स्थिति हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की व्यापक आधिपत्यवादी महत्वाकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। साथ ही चेताया कि चीन इस क्षेत्र में तेजी से एक शक्तिशाली धुरी का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम पूर्वी एशिया में ताइवान और सेनकाकू द्वीप समूह (दक्षिण चीन सागर में जापानी क्षेत्र) के विरुद्ध दबाव देख रहे हैं। चीन की जमीनी सीमा पर आखिरी बड़ा संघर्ष वियतनाम से हुआ था, लेकिन भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ व संघर्ष की कई घटनाएं हुई हैं। अगर मैं भारतीय सेना में धारणाओं को सही ढंग से समझता हूं, तो वे चीन को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं और मुझे लगता है कि यह सही है।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...