19 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

मकान पर गिरा मिग 21 फाइटर जेट, 3 की मौत, 3 घायल

हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में सोमवार सुबह एक मिग 21 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. तीन की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान मिग 21 हवा में लहराता हुआ दो घरों पर जा गिरा. वहीं, घटना की सूचना के बाद पीलीबंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मानें तो पायलट सुरक्षित बच गया. इधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं. एसडीएम हनुमानगढ़ ने म़तको के परिजनों को पांच -पांच लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. वहीं मृतकों के परिजन सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं.

वहीं, गनीमत इस बात की रही कि दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलट और सह पायलट सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि इस क्रैश में तीन ग्रामीण महिलाओं की मौत हो गई है. वे प्लेन क्रैश की चपेट में आ गए थे. साथ ही स्थानीय पुलिस की ओर से बताया गया कि मिग 21 दो घर पर जा गिरा. फाइटर जेट क्रैश में तीन महिलाओं की मौत हो गई है जिनके नाम है बंशी कौर, बंतो और लीला देवी है. वहीं तीन अन्य घायल है जिनके नाम हैं सरोज, विमला और वीरपाल कौर. बता दें कि रतिराम रायसिख की पत्नी बंशी कौर की मौत हो गई वहीं उसकी दो बेटी सरोज और विमला की हालत गंभीर है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...