दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। जेलेंस्की की ओर से की गई फोन पर बातचीत में पीएम मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यह बातचीत चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की बैठक से दो दिन पहले हुई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में पीएम मोदी को विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की का धन्यवाद किया। उन्होंने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और निरंतर रुख को दोहराया। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति जेलेंस्की को आज फोन कॉल के लिए धन्यवाद। हमने चल रहे संघर्ष, उसके मानवीय पहलू, शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता है।’
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यूरोपीय नेताओं की भागीदारी वाली बातचीत की जानकारी दी। यूक्रेन ने रूस के प्रमुख के साथ बैठक के लिए अपनी तत्परता दोहराई। लगभग दो हफ्ते बीत चुके हैं और इस दौरान जब रूस को कूटनीति की तैयारी करनी चाहिए थी, मॉस्को ने कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया है। उसने केवल नागरिक ठिकानों पर निंदनीय हमले किए हैं और हमारे दर्जनों लोगों को मार डाला है।’ यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आगे लिखा, ‘मैं पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति व्यक्त की गई संवेदनाओं के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। हमने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले अपनी स्थिति में समन्वय स्थापित किया। भारत आवश्यक प्रयास करने और शिखर सम्मेलन से इतर होने वाली बैठकों के दौरान रूस और अन्य नेताओं को उचित संकेत देने के लिए तैयार है। मुझे निकट भविष्य में प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी होगी।’
पुतिन से मुलाकात से पहले मोदी को आया जेलेंस्की का फोन; यूक्रेन के हालात पर हुई चर्चा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















