लखनऊ: प्रदेश में सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट मिलेगी। उन्हें अब आवेदन शुल्क और पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं का सीधे तौर पर 1250 रुपये बचेगा। इसी तरह मीटर जांच के लिए लिए जाने वाला 400 रुपये भी माफ कर दिया गया है। ऐसे में जो उपभोक्ता खुद से मीटर लगवाते हैं, उन्हें 1650 रुपये का फायदा होगा।
प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना चल रही है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को की थी। इस योजना के तहत घरों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए छूट दी जाती है। यह छूट सोलर पैनल की लागत का 40 फीसदी तक है। प्रदेश में अधिक से अधिक सोलर पैनल स्थापित करने के लिए अब एक किलोवाट से लेकर 10 किलोवाटर तक विद्युत भार के रूफटॉप सोलर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये ,पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये लिया जाता है।
अब यह नि:शुल्क कर लिया गया है। इसी तरह इंटरकनेक्शन/नेटमीटरिंग एग्रीमेंट की आवश्यकता भी समाप्त कर दी गई है। नेट मीटर परीक्षण के लिए अभी तक 400 रुपया शुल्क लिया जाता था। अब इसे भी माफ कर दिया गया है। इस तरह जिन उपभोक्ताओं के यहां निगमों की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं उन्हें 1250 रुपये का फायदा होगा। जो उपभोक्ता मीटर खरीद कर ले आते हैं और उसकी जांच कराते हैं, उन्हें सीधे 1650 रुपये का फायदा होगा। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। सभी विद्युत वितरण निगमों के निदेशकों को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। उन्हें योजना में उपभोक्ताओं को फायदा देने का निर्देश दिया गया है।
यूपी में अब पूरी तरह फ्री होगा सोलर पैनल लगवाना, नहीं देना होगा आवेदन और पंजीयन शुल्क
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















