23.3 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई। इसमें 22 लाख 79 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसमें सी.सी.टी.वी. निगरानी, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए जी.पी.एस. युक्त वाहनों के साथ पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था शामिल थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की गई। यह अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में संपन्न हुई।

परीक्षा के सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए दो लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया। इनमें पर्यवेक्षक, समन्वयक, पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एन.टी.ए. ने भ्रामक सूचनाओं और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सोशल मीडिया मंचों पर भी लगातार निगरानी रखी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...