देहरादून। तल्ला नागपुर स्थित सबसे पुराने और ऐतिहासिक श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, मयकोटी की शनिवार को नई प्रबंधन समिति का विधिवत गठन हो गया है। श्री सनातन धर्म संस्कृत महा विद्यालय मयकोटी की प्रबंधन समिति का चुनाव पर्यवेक्षक नवीन नौटियाल प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय कुर्झण तथा चुनाव अधिकारी सत्येंद्र नौटियाल की देख रख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चंद्र मोहन वशिष्ठ को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, मनवर सिंह बासकंडी को उपाध्यक्ष, शम्भू प्रसाद वशिष्ठ को प्रबन्धक, कृष्णानंद वशिष्ठ को उप प्रबन्धक एवं राकेश सेमवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेशचन्द्र भट्ट ने विद्यालय हितमें सहयोग की अपेक्षा की। अध्यक्ष चंद्र मोहन वशिष्ठ ने बताया कि महा विद्यालय की स्थापना वर्ष 1927 में की गई थी। नई प्रबंधन समिति द्वारा महाविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















