26.1 C
Dehradun
Monday, August 10, 2026


spot_img

चेन्नई के पास क्रैश हुआ वायुसेना का ट्रेनर विमान, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा; पायलट सुरक्षित

चेन्नई: भारतीय वायुसेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान शुक्रवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तम्बरम, चेन्नई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खुशकिस्मती से पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, इसलिए किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
वायुसेना ने बताया कि उड़ान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा थी। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (जांच कमेटी) गठित कर दी गई है, जो घटना की विस्तृत जांच करेगी। घटना स्थल पर राहत और सुरक्षा टीमों को तुरंत भेजा गया। स्थानीय प्रशासन ने भी वायुसेना की मदद की है। इस हादसे के बाद वायुसेना ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...

ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़

0
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...

मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

0
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...