18.8 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

नेपाल के नौ वाम दलों ने किया विलय, आम चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम; नई पार्टी का नाम और झंडा तय

काठमांडू। नेपाल के नौ वाम दलों ने बुधवार को विलय कर नई पार्टी का गठन किया। इसमें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) जैसे दल शामिल हैं। यह कदम पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से पहले उठाया गया है।
भृकुटीमंडप में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में इन दलों के विलय की घोषणा की गई। औपचारिक विलय समारोह से पहले एक भव्य रैली भी निकाली गई। यह गठबंधन देश में भ्रष्टाचार, वंशवाद और राजनीतिक अशांति के खिलाफ हाल ही में युवा नेतृत्व वाले जेन-जेड प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नई एकीकृत पार्टी का नाम नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी रखा गया है और इसका चुनाव चिह्न पांच-सितारा होगा।
नेकपा (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ नई पार्टी के समन्वयक होंगे, जबकि नेकपा (एकीकृत समाजवादी) प्रमुख माधव कुमार नेपाल सह-समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी अपने मार्गदर्शक सिद्धांत (संविधान) के रूप में मार्क्सवाद-लेनिनवाद को अपनाएगी और छह महीने के भीतर राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगी।
माओवादी केंद्र और एकीकृत समाजवादी के अलावा, इस विलय में नेपाल समाजवादी, नेकपा (समाजवादी), जनसमाजवादी पार्टी नेपाल, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, नेकपा (माओवादी समाजवादी), नेकपा साम्यवादी और देशभक्त समाजवादी मोर्चा (गोपाल किराती नेतृत्व में) भी शामिल हुए हैं। हालांकि, इस कदम से अंदरूनी मतभेद भी पैदा हुए हैं। माओवादी केंद्र के भीतर जनार्दन शर्मा के नेतृत्व वाला एक धड़ा इस विलय का विरोध कर रहा है और उन्होंने अलग राजनीतिक अभियान की घोषणा की है।
इस बीच, प्रचंड ने कहा कि एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी के पूर्व नेता भीम रावल और कई अन्य वाम नेताओं को नई संरचना में शामिल करने की बातचीत अंतिम चरण में है। इस विलय के साथ माओवादी केंद्र ने अपने आधिकारिक नाम से ‘माओवादी’ शब्द हटा दिया है। एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई को बताया कि नई पार्टी पांच मार्च, 2026 को होने वाले आम चुनाव में भाग लेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...