23.5 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड रोडवेज की पांच साल पुरानी बसों की दिल्ली में No Entry, ये है वजह…

देहरादून: देश की राजधानी के मौजूदा हाल से हर कोई वाकिफ है। दिवाली के बाद होने वाले वायु प्रदुषण दिल्ली अबतक झेल रही है। बताया जा रहा है कि इस बार स्थिति हर साल के अंतर में अधिक खतरनाक है। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड रोडवेज की करीब 150 से अधिक बसों को एंट्री देने से मना कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदुषण का स्तर खराब बना हुआ है। स्थिति सही होने का नाम ही नहीं ले रही है। केजरीवाल सरकार ने हाल ही में ठीक लॉकडाउन जैसे नियमों को भी जारी किया था। यह भी कहा था कि स्थिति खराब होने पर लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। अब सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला किया है।

दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड से कहा है कि कुछ समय के लिए पांच साल पुरानी डीजल बसों को दिल्ली न भेजा जाए। इसके अलावा गैर आवश्यक वस्तुओं वाले ट्रकों को एनसीआर की सीमा के बाहर से ही गुजारा जाए। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

दिल्ली के परिवहन सह आयुक्त आशीष कुंदरन ने इस बाबत उत्तराखंड के परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी को पत्र भेजकर कहा है कि दिल्ली में प्रदुषण की समस्या लगातार बनी हुई है। इसलिए दिल्ली आने वाली डीजल बसों की संख्या कम की जाए। अगर बसें पांच साल से ज्यादा पुरानी हैं तो उन्हें दिल्ली रूट पर नहीं भेजा जाए तो अच्छा रहेगा।

हालांकि इस अनुरोध से उत्तराखंड को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। हाल समय में उत्तराखंड रोडवेज दिल्ली के लिए रोज करीब 400 बसों का संचालन कर रहा था। जिसमें से 150 से अधिक बसें पांच साल से कम उम्र की हैं। जीएम ऑपरेशन दीपक जैन की मानें तो सभी बसें फिट और पीयूसी सर्टिफिकेट अपडेट हैं। उन्होंने बताया कि 5 साल से ज्यादा उम्र की बसें बहुत कम संख्या में हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...