27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: रोडवेज बस की चपेट में आई दंपती की बाइक, महिला की मौत

रुड़की: हरिद्वार हाइवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से एक बाइक सवार दंपती उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर ही बस समेत पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। थाना क्षेत्र पथरी के गांव एक्कड़ कलां निवासी शमशेर अपनी पत्नी भूरी के साथ बाइक से रुड़की की ओर आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रुड़की के बेलड़ी गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी भूरी छिटककर बस के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस चालक मौका देख वहां से निकल भागा लेकिन कुछ ही दूरी पर ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसएसआई ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...